आज पांचों नगर निगमों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर नया रिकार्ड कायम किया है ..बीजेपी अब तक खाता खोलने में नाकाम....अब बचे दो अंबिकापुर और भिलाई नगर निगम में भी कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में जुटी
रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में दस नगर निगमों में से आठ पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कई निगमों में निर्दलीय प्रत्यशियों ने बीजेपी के बजाय कांग्रेस को समर्थन देकर पूरा चुनावी गणित पलट दिया। सोमवार 6 जनवरी को पांच नगर निगमों में वोटिंग के बाद बीजेपी के अरमानों पर पानी फिर गया। पांचों नगर निगमों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर नया रिकार्ड कायम किया है। अब मात्र दो अंबिकापुर और भिलाई नगर निगम में भी कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में जुटी है।
इन 8 नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा
नगर निगम महापौर सभापति
रायपुर एजाज ढेबर (कांग्रेस) प्रमोद दुबे (कांग्रेस)
धमतरी विजय देवांगन (कांग्रेस) अनुराग मसीह (कांग्रेस)
चिरमिरी कंचन जायसवाल (कांग्रेस) गायत्री बिरहा (कांग्रेस)
दुर्ग धीरज बाकलीवाल (कांग्रेस) राजेश यादव (कांग्रेस)
रायगढ़ जानकी काटजू (कांग्रेस) जयंत ठेठवार (कांग्रेस)
बिलासपुर रामशरण यादव (कांग्रेस) शेख नजिरुद्दीन (कांग्रेस)
जगदलपुर सफीरा साहू (कांग्रेस) कविता साहू (कांग्रेस)
राजनांदगांव हेमा देशमुख (कांग्रेस) हरिनारायण धकेता (कांग्रेस)
नगर पालिका - अध्यक्ष
बालोद विकास चोपड़ा (कांग्रेस)
अकलतरा शांति देवी भारत (भाजपा)
मुंगेली संतु लाल सोनकर (भाजपा)
बलौदाबाजार चितावर जायसवाल (भाजपा)
सुकमा राजू (कांग्रेस)
भाटापारा सुनीता गुप्ता (कांग्रेस)
कवर्धा ऋषि शर्मा (कांग्रेस)
बीजापुर बेनहूर रावतिया (कांग्रेस)
कोंडागांव हेमकुंवर (भाजपा)
कांकेर सरोज जितेंद सिंग ठाकुर (कांग्रेस)
इन नगरीय निकायों में ये बने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
कांकेर पालिका
अध्यक्ष- सरोज ठाकुर (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष- मकबूल खान (कांग्रेस)
नगर पंचायत पखांजूर
अध्यक्ष - बप्पा गांगुली (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष- मायारानी (कांग्रेस समर्थित)
भानुप्रतापपुर नपं
अध्यक्ष- सुनील पाढ़ी (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष- कमलेश गावड़े (भाजपा)
नपं अंतागढ़
अध्यक्ष - राधेलाल नाग (भाजपा)
उपाध्यक्ष - अमलू सिंह नरवास (भाजपा)
नपं चारामा
अध्यक्ष - प्यारेलाल देवांगन (भाजपा)
उपाध्यक्ष - केशर नागवंशी (भाजपा)
बेमेतरा नगर पालिका
अध्यक्ष- शकुंतला साहू (कांग्रेस), उपाध्यक्ष- पंचू साहू (भाजपा)
बालोद नगर पालिका
अध्यक्ष -विकास चोपड़ा (कांग्रेस)
दुर्ग जिले
कुम्हारी पालिका
अध्यक्ष- राजेश्वर सोनकर (कांग्रेस)
अहिवारा
अध्यक्ष- नटवर ताम्रकार (भाजपा)
कबीरधाम जिला के अध्यक्ष-
न.पा.कवर्धा - ऋषि शर्मा
न.पं.पिपरिया- महेंद्र कुंभकार
न.पं.लोहारा - श्रीमती उषा श्रीवास
न.पं.पांडातराई - फिरोज खान
न.पं.बोड़ला - श्रीमती सावित्री साहू
न.पं.पंडरिया - श्रीमती देवकुमारी भास्कर
भानुप्रतापपुर - अंतागढ़ नगर पंचायत के चुनाव में बीजेपी के राधेलाल नाग बने अध्यक्ष और निर्दलीय अमल नरवास बने उपाध्यक्ष
कोरबा के नगर पंचायत छुरी में नीलम देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष बनी
- Log in to post comments