चुनाव प्रक्रिया को खेल से जाना ई-साक्षरता केंद्र के शिक्षार्थियों ने

election process through sports
Image removed.

सिलयारी (khabargali ) मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम पालिक बीरगांव में संचालित ई – साक्षरता केंद्र में जिला लोक शिक्षा समिति रायपुर के अध्यक्ष व कलेक्टर डा. एस.भारतीदासन के निर्देश एवं सदस्य सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला स्त्रोत समूह के सदस्य व केंद्र प्रभारी लोकेश कुमार वर्मा, ताराचंद जायसवाल व ई-एजुकेटर खेमनलाल चक्रधारी के द्वारा चुनावी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 
                जिला स्त्रोत समूह के सदस्य व केंद्र प्रभारी लोकेश कुमार वर्मा ने केंद्र के शिक्षार्थियों को बताया कि जो हमारे लक्षित समूह हैं जिनमे भावी मतदाता व भविष्य के मतदाता है उनको मतदाता सूची में पंजीयन कराने , वोटर आई डी कार्ड में त्रुटी सुधार कराने से सम्बंधित फॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए  चुनावी प्रक्रिया व् अन्य सम्बंधित बातों के बारे में बताया गया |साथ ही वर्तमान चुनाव में प्रयुक्त होने वाले  ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट मशीन के कार्यविधि  से परिचित कराते हुए ई.वी.एम. के प्रयोग करके समपन्न होने वाली चुनाव प्रक्रिया की प्रमाणिकता के बारे में बताया गया | सत्र के दौरान  चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित खेल गतिविधियों के माध्यम से शिक्षार्थियों को मतदान के महत्त्व को समझाया गया ताकि वे मताधिकार का प्रयोग पुरे विश्वास व नैतिकता के साथ कर मतदान को सफल बना सके| 
           जिला स्त्रोत समूह के सदस्य ताराचंद जायसवाल के द्वारा खेल गतिविधि आओ पंजीयन करे , फॉर्म 6 के साथ  को बताया गया| इस गतिविधि के माध्यम से केंद्र के शिक्षार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम जाचने को प्रोत्साहित करने के साथ साथ उन मतदाताओ को जो अभी पंजीकृत नहीं हुए हैं , को अपना पंजीयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया | उनके द्वारा बताया गया कि  फॉर्म 6 के माध्यम से आप मतदाता सूची  में अपना नाम पंजीकृत कर सकेंगे व अन्य लोगो को जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है,  को फॉर्म भरने के प्रेरित करेंगे |फॉर्म 6 के अवधारणा को भूल भुलैया वाला खेल खोजो तो जाने के माध्यम से बताया गया कि हम कहा , कैसे, किन किन दस्तावेजो के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूचि में दर्ज करा सकते हैं| खेल गतिविधि के सञ्चालन में ई-एजुकेटर खेमनलाल चक्रधारी ने सहयोग प्रदान किया | खेल खेल के माध्यम से चुनावी जागरूकता के बारे में जानकर केंद्र के शिक्षार्थी उत्साहित दिखे |

Image removed.