इन 21 बिंदुओं में जानें राजपथ के गणतंत्र दिवस उत्सव को

Republic Day, 73rd, Tableau of Chhattisgarh, National Pride, Constitution, Rajpath, India's mega show of bravery and culture, National Anthem, Tricolor, Prime Minister Narendra Modi, War Memorial, President, Land, Water, Air Force, Ashok Chakra, New  Delhi, Khabargali

सेनाओं ने राजपथ, एयरफोर्स ने आसमान में दिखाया शौर्य ..

छत्तीसगढ़ की झांकी ने खूब तालियां बटोरी

नई दिल्ली (khabargali) आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन साल 1950 में देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ था। आजादी के करीब ढाई सालों बाद देश को अपना संविधान मिला था, जिसकी रूप रेखा संविधान सभा में पहली बार डॉक्टर बीआर अंबेडर ने साल 1948 में पेश की थी। यूं तो संविधान 26 नवंबर, 1949 को ही तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीनों बाद यानी 26 जनवरी को लागू किया गया था। संविधान के लागू होने के बाद इसके निर्माताओं का विचार था कि इसे ऐसे रूप में मनाया जाए, जिसका संबंध पहले से ही राष्ट्रीय गौरव से हो। ऐसे में 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस खास मौके पर भारत की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राजपथ पर देश ने शौर्य और संस्कृति का मेगा शो पेश किया। सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई और विभिन्न राज्यों की झांकियों ने अपने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।इस बार भारत के सिर्फ 12 राज्यों की झांकियां ही प्रदर्शन के लिए चयनित हुई ।

गणतंत्र दिवस उत्सव के मुख्य बिंदु

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।

2. राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया। उनकी पत्नी रीता रानी ने शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक लिया।

3. इस बार पर गणतंत्र दिवस पर कई परंपराएं समारोह का हिस्सा नहीं रहीं। परेड आधे घंटे लेट शुरू हुई। लगातार दूसरी बार कोई विदेशी मेहमान नहीं आया। फुली वैक्सीनेटेड लोग ही परेड में शामिल हुए। सेनाओं की टुकड़ियां 50, 60 और 70 के दशक की यूनिफॉर्म में परेड करती नजर आईं।

4. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी विशेष परिधान में नजर आए। उन्होंने ब्रह्मकमल वाली उत्तराखंडी टोपी पहन रखी थी। कुर्ते-पायजामे के साथ मणिपुरी गमछे में नजर आए ।

5. 4 Mi-17V5 हेलिकॉप्टर्स से पुष्प वर्षा की के साथ परेड शुरू हुई। परेड में भारतीय सेनाओं ने अपनी ताकत की झलक दिखाई तो विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों ने अपने रंग बिखेरे।

6. परेड के दौरान सबसे पहले नजर आई 61 कैवेलरी। यह दुनिया में एकमात्र एक्टिव हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है।

7. राजपथ पर करीब 90 मिनट तक परेड चली। इसमें सेनाओं ने महिलाओं के आगे आने की तस्वीर दिखाई। नौसेना, वायुसेना और थल सेना की टुकड़ियों की महिला अफसरों ने तिरंगे को सलामी दी। लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने ऑल मेल कॉन्टिजेंट का नेतृत्व किया। इससे पहले वे सेना दिवस पर भी ऐसा कर चुकी हैं। ऑल मेल आर्मी ऑर्डनेंस रेजीमेंट को लीड करने वाली वे पहली महिला भी हैं।

8. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

9. परेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है। ये आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के तौर पर किया गया।

10. पाकिस्तान के खिलाफ 1965 और 1971 की जंग में लड़ने वाला सेंचुरियन टैंक राजपथ पर दिखा।

11. जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के दस्ते ने राजपथ पर परेड की। इसकी अगुआई मेजर रितेश तिवारी ने की। लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने ऑल मेल कॉन्टिजेंट का नेतृत्व किया।

12. अमृत फोर्मेशन का दृश्य दिखाया गया। इस फोर्मेशन में 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, ग्रुप कैप्टन गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।

13. DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई है।

14. एयरफोर्स की झांकी पर राफेल की पहली महिला फाइटर पायलट शिवांगी सिंह नजर आईं। इंडियन नेवी की झांकी की अगुआई लेफ्टिनेंट प्रीति ने की। साथ में थे लेफ्टिनेंट मयंक।

15. परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।

16. दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंकों ने शानदार प्रदर्शन किया।

17. दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी जैसे ही पहुंची,तालियों की गडग़ड़ाहट गूंज उठी।इस साल की झांकी गोधन न्याय योजना से संबंधित रही। झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को एकत्र करके उसे बेचने के लिए गोठानों की ओर ले जाती महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में थीं।

18. यूपी की झांकी में दिखा काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का प्रदर्शन दिखाया गया।

19. हरियाणा की झांकी में वहां के खेलों की झलक मिली। साथ ही ओलिंपिक्स गोल्ड जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का स्टैच्यू भी नजर आया।

20. परेड के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर चहलकदमी की। उन्होंने परेड में आए लोगों का अभिवादन किया। मोदी इस मौके पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में शामिल लोगों से भी मिले।

21. पीएम ने बॉडीगार्ड हॉर्स विराट से भी मुलाकात की। अंगरक्षक दल का यह घोड़ा आज ही रिटायर हो रहा है। मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराट को रिटायरमेंट कि विदा दी।

22. इस बार राजपथ पर प्रदर्शित सभी राज्यों की झांकी में से बेस्ट को चुनने के लिए वोटिंग हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित झांकियों में से लोग अपनी मन पसंद की झांकी का चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार अपनी पसंद की झांकी को चुनने के लिए ऑनलाइन वोट की सुविधा मिली है। इसके लिए एचटीटीपी://एमवायपीजीओव्ही.इन1/आरडी2022 लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लिंक पर देश के राज्यों के नाम का आप्शन चयन के लिए उपलब्ध है।