इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर के 15 सदस्यों ने अंगदान का संकल्प लिया

Indian Organ Donation Day, Innerwheel Club of Raipur Cosmopolitan, Khabargali

भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर जनजागरूकता के लिए निकाली रैली

रायपुर (khabargali) इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन ने 27 नवम्बर को भारतीय अंगदान दिवस के मौके पर रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राईव में रैली निकाल कर लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर के 15 सदस्यों ने अंगदान का संकल्प लेते हुए विधिवत फार्म भी भरा। इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन की अध्यक्ष वीणा दानी, सचिव वर्षा सिंघानिया, सदस्य आंचल झा, शर्मिला गुप्ता, संगीता सोमानी, शेफाली सोनी, संगीता केजरीवाल, अंजली खेर सहित अन्य सदस्यों ने जनसामन्य को अंगदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।

अध्यक्ष वीणा दानी ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण अंगदान को लेकर लोगों के मन में भ्रांतियां और डर है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता रैली के माध्यम से हमारा प्रयास लोगों को मृत्यु के बाद अंगदान करने की शपथ लेने के लिए प्रेरित करना है। अंगदान में दाता के मरने के बाद उसके शरीर के अंगों जैसे दिल, लीवर, किडनी, फेफड़ा आदि को किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति में प्रत्यारोपित करने से उसे नया जीवन मिलता है। अंगदान दाता अपनी मृत्यु के बाद भी दूसरों की जान बचाने का पुनीत कार्य कर सकता है।