जन रामायण अखंड काव्या अर्चन का "विश्व रिकॉर्ड " महाआयोजन 5 और 6 दिसंबर को

Lord Shri Ram, Jan Ramayana Akhand Kavya Archana, Ram and Ramayana, Ayodhya, International Literary Art Culture Trust, Sahitodaya, Akhand Kavya Path, Vandana Sharma, Sahityoday Channel, International Maha Granth, Raipur, Poet Pankaj Priyam, Chhattisgarh, World Records, Online,  Khabargali

वंदना शर्मा और सीमा निगम अपनी भागीदारी से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करेंगी

Lord Shri Ram, Jan Ramayana Akhand Kavya Archana, Ram and Ramayana, Ayodhya, International Literary Art Culture Trust, Sahitodaya, Akhand Kavya Path, Vandana Sharma, Sahityoday Channel, International Maha Granth, Raipur, Poet Pankaj Priyam, Chhattisgarh, World Records, Online,  Khabargali

रायपुर (khabargali) अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास, साहित्योदय के बैनर तले आगामी 5-6 दिसंबर को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इसके तहत जन रामायण अखंड काव्या अर्चन 25 घंटे का अनवरत चलने वाला काव्य पाठ होगा,जिसमें दुनिया भर के 151 से अधिक सुप्रसिद्ध रचनाकार ,राम और रामायण से जुड़ी मौलिक कविताओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा जो 5 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर 6 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे संपन्न होगा। इस महा आयोजन मे छत्तीसगढ़ से श्रीमती वंदना शर्मा और संचालक की भूमिका में सीमा निगम अपनी भागीदारी से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करेंगी। इस अखंड काव्य पाठ का संचालन 25 सुप्रसिद्ध एंकर करेंगे,और कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, कलाकार, अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साहित्योदय चैनल के माध्यम से पूरे विश्व में होगा। भगवान श्रीराम पर मौलिक काव्य पाठ का पूरे विश्व में यह पहला और अनूठा आयोजन हो रहा है। साहित्योदय के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि आयोजन के पीछे एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि जन जन तक भगवान श्रीराम के आदर्शों की स्थापना करना और लोगों में उनके प्रति जागरण लाना। इसी के निमित्त भजन रामायण नामक एक अंतरराष्ट्रीय महा ग्रंथ का भी प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के 111 रचनाकार, रामायण के अलग-अलग प्रसंगों पर मौलिक सृजन कर रहे हैं। इस अनूठे महा ग्रंथ का लोकार्पण अयोध्या में किया जाएगा। पंकज प्रियम जी के संयोजन में यह कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। ररायपुर की वंदना शर्मा कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही है। तारीख 9 दिसंबर को हिंद देश परिवार अमेरिका इकाई द्वारा आयोजित एकल काव्य पाठ मे तथा 10 दिसंबर के अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान द्वारा आयोजित एकल काव्य पाठ मैं अपनी प्रस्तुति देंगी।

Category