
ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस ने हिरासत में लिया था..फिर खाली हाथ वापस लौटी
भानुप्रतापपुर (khabargali) भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगे होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया और झारखंड पुलिस वापस लौट गई है।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि झारखंड की पुलिस कांकेर आई थी। लेकिन आज ही झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए उनके पास गई थी और उन्हें जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर रोक के आदेश से झारखंड पुलिस को अवगत कराया गया है।
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने हिरासत में लिया था तब इसके विरोध में उनके समर्थक धरने पर बैठ गए और झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ब्रम्हानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म व उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ब्रम्हानंद नेताम का कहना है कि यह सच की जीत है। दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस की ओछी राजनीति सबके सामने आई गई है।
- Log in to post comments