केंद्रीय मंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा, 9240 करोड़ रूपए लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

IMG khabrgali

रायपुर (खबरगली)। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने रायपुर प्रवास के दौरान 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को 9 हजार 240 करोड़ रुपए की लागत से सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौैरान उन्होंने कहा कि 5 साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी दिखेंगी।

Img khabargali

उन्होंने कहा कि खनिज संपत्ति का वैल्यू एडिशन होना जरूरी है। किसी राज्य के विकास के लिए वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्ट कम्युनिकेशन जरूरी है। इस चारों चीज होने से राज्य में कृषि और उद्योग बढ़ता है।कृषि और उद्योग आने से लोगो को रोजगार मिलता है। प्रदेश में नेशनल हाईवे को लेकर काफी काम हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन और जमीन अधिग्रहण पर जल्दी काम करें। मैं छत्तीसगढ़ को 2024 तक NH के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दूंगा।