पैलोटी काॅलेज की शिल्पा को गोल्ड मेडल

.CA.  Final year, merit list, St. Vincent's Peloti College, T. Shilpa, 84% marks, first place, Gold Medal ,.  Nizam Ansari and G.  Janaki Ram Raju, Ayesha Sharma, Director Father Shanti Prakash Panna, Principal Dr.  Kuldeep Dubey, Raipur, Khabargali

रायपुर (khabargali) पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.सी.ए. अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में सेंट विन्सेन्ट पैलोटी काॅलेज की टी. शिल्पा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया है। साथ ही उक्त मेरिट सूची में तृतीय स्थान पर पैलोटी काॅलेज के ही मो. निजाम अंसारी तथा जी. जानकी राम राजू ने 8वाँ स्थान प्राप्त किया है। पैलोटी काॅलेज से मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियो की संख्या में विगत वर्षो में लगातार वृद्धि हो रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी बी. एड. मेरिट सूची में महाविद्यालय के आयशा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ष बी. काॅम अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में महाविद्यालय के आदित्य नारायण त्रिपाठी ने पाॅचवा स्थान एवं एम. ए. अंग्रेजी की मेरिट सूची में अंकिता लकरा ने पाॅचवा स्थान एवं सोफिया भारद्वाज ने छठवाॅ स्थान प्राप्त किया।

मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर महाविद्यालय के डायरेक्टर फाॅदर शांति प्रकाश पन्ना, प्राचार्य डाॅ. कुलदीप दूबे एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेन्ट विन्सेन्ट पैलोटी काॅलेज राजधानी का जाना- माना नाम है। विगत तीन वर्षो से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त हो रहा है।

Category