राम मंदिर के चढ़ावे और नकटी गांव मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन महज कृत्रिम ढोंग: संजय श्रीवास्तव

Congress's protest on Ram Temple offerings and Nakti village issue is just a sham: Sanjay Srivastava, Chairman of State Civil Supplies Corporation, BJP, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) आज़ विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन और नक्सल मामले में बहिर्गमन पर प्रतिक्रिया करते हुए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुटों में बंटी और पूरी तरह बिखर चुकी कांग्रेस खुद को सियासी तौर पर जीवित रखने के लिए छटपटा रही है। जनता को भ्रमित कर बीजेपी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस सड़क पर झूठा प्रदर्शन कर रही है।

संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के प्रदर्शनों और विधानसभा में उनके रुख पर कई गंभीर सवाल खड़े किए:

राम मंदिर पर दोहरा चरित्र

विधानसभा में राम मंदिर के चढ़ावे पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस धरातल पर प्रदर्शन का नाटक कर रही है। जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण का हमेशा विरोध किया और हर कदम पर रोड़ा अटकाया, वे आज इसके चढ़ावे पर सवाल उठा रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस असली चेहरे को अच्छी तरह पहचानती है।

नकटी गांव मामले पर फैलाया जा रहा भ्रम

नकटी गांव का प्रस्ताव पुराना है, जिसे खुद पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की सहमति मिली थी। अब कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए इसी मुद्दे को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और बीजेपी सरकार की छवि बिगाड़ने की नाकाम कोशिश कर रही है।

नक्सल मुद्दे पर चर्चा से डर

कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा में नक्सल मामले पर बहिर्गमन (वॉकआउट) करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा होना स्वाभाविक है। अगर सदन में नक्सलवाद पर पूरी चर्चा होगी, तो परतें खुलेंगी और नक्सल के मामले में कांग्रेस की अपनी ही करतूतें जनता के सामने आ जाएंगी।

संजय श्रीवास्तव ने साफ किया कि देश और प्रदेश पर करीब 50 से 58 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस के कृत्यों से जनता पूरी तरह वाकिफ है। कांग्रेस द्वारा किए जा रहे इस कृत्रिम ढोंग का जनता की मानसिकता पर कोई असर नहीं होने वाला है।