Doman Lal Korsewada

7 से 8 विधायक मंत्री पद की ले सकते है शपथ ..नामों की घोषणा भी कल

हो सकता कि  चौकाने वाले नाम आएंगे सामने !

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का पहला विस्तार शुक्रवार को 11.45 बजे राजभवन में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बाबत राजभवन को सूचना भेज दी गई है। बहरहाल कितने मंत्री शपथ लेंगे, कौन-कौन मंत्री बनेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि 7 से 8 विधायक मंत्री बन सकते हैं। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें।