रायपुर (खबरगली) राज्योत्सव में इस बार एक चलता-फिरता रोबोट भी आकर्षण का केंद्र रहा। आमतौर पर तकनीक से जुड़े प्रदर्शन में मशीनें एक जगह रखी दिखाई देती हैं, लेकिन यह रोबोट लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद और गतिविधियां कर सकता है। इसे प्रदर्शित करने के पीछे टीम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोबोटिक्स की संभावनाओं से परिचित कराना और उन्हें इस क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करना है। टीम के सदस्य ओम सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तकनीक से जुड़े कई काम हो रहे हैं, लेकिन लोगों के बीच जाकर उनसे जुड़ने वाला चलता-फिरता रोबोट कम दिखाई देता है। इसी सोच के साथ इसे प्रदर्
- Today is:
