Ice Age Comet

50 हजार साल बाद पहली बार धरती की ओर आ रहा है हिमयुग के समय का धूमकेतु

धूमकेतु का व्यास करीब एक किलोमीटर

नई दिल्ली (khabargali) 1 फरवरी की रात को बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अगले महीने अंतरिक्ष से ऐसा मेहमान आ रहा है, जो इससे पहले हिमयुग में आया था। यानी करीब 50 हजार साल पहले। इसके बाद ये कब आएगा ये बता पाना मुश्किल है। लेकिन अगला चक्कर 50 हजार साल बाद ही लगेगा। यह एक धूमकेतु (Comet) है। इस धूमकेतु का नाम है C/2022 E3 (ZTF)। अगर आपके इलाके में आसमान साफ रहेगा तो आप इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। इसे देखने के लिए क