Mahasamund: Ropeway Cable Snaps at Khallari Mata Temple; Trolley Plummets 200 Feet Down Hillside—Female Devotee Dies

महासमुंद (खबरगली) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह रोपवे (Ropeway) का केबल अचानक टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रॉली ट्रॉलियों में सवार गांधी चौक राजा तालाब रायपुर निवासी श्रीमती आयुषी धावड़े की मौत हो गई, जबकि उनके पति ऋषभ धावड़े उनके साथ आई महासमुंद निवासी अनुज उपासे की पुत्री मनस्वी (10 वर्ष) भी घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक आयुषी की शादी 5 माह पूर्व ही हुई थी। इसी ट्रॉली पर सवार स्वामी चौक महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी (4