Masand Sevashram

रायपुर (khabargali) देश के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने एवं गोहत्या बंद करवाने हेतु प्रेरित आंदोलन में शामिल होते हुए पूज्य राजेन्द्रनगर, अमलीडीह एवं महावीरनगर (राम) सिंधी पंचायत द्वारा भगवान झूलेलाल की ५६ फुट ऊंची प्रतिमा के तले १० मार्च को गोष्ठी एवं ११ मार्च को विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब के आव्हान पर किया गया। पूज्यपाद साईं मसन्द साहिब करीब १२ वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों एवं सैकड़ों अन्य बड़े संतों के सहयोग से देश में सना