रायपुर में ओवरब्रिज पर मजदूरों को कुचलकर भागा वाहन

रायपुर (खबरगली) रायपुर में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर काम कर रहे तीन मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में राजस्थान निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

डिवाइडर पर पेंटिंग कर रहे थे मजदूर