reasoning guru Yogendra Sahu honored by Khan Sir raipur hindi news big news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर के ग्राम सेमरिया के प्रतिभाशाली युवा योगेन्द्र साहू को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर द्वारा सम्मानित किया गया है। प्रयागराज में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें रीजनिंग विषय में उनकी विशेष दक्षता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल है। योगेन्द्र साहू वर्तमान में खान ग्लोबल स्टडीज़ में रीजनिंग गुरु के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।