State Minister rank Lokesh Kavadiya

बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कराया आंखों का परीक्षण, निःशुल्क चश्मा, दवाइयां एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा

रायपुर (खबरगली ) पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रायपुर प्रेस क्लब में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। रायपुर प्रेस क्लब एवं महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में करीब 200 पत्रकारों एवं उनके परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच की गई। शिविर में जांच के दौरान 9 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। संस्था की ओर से इन मरीजों क