ED

रायपुर (खबरगली)। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने बुधवार को सुनवाई के बाद सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने 8 दिन की रिमांड स्वीकृत की। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित महादेव सट्टा घोटाले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब CBI उसे दिल्ली ले जाकर कथित सट्टा नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग