गजल सम्राट पंकज उधास का निधन

मुंबई (khabargali) जाने-माने सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पंकज उधास पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 73 साल थी। उनके को बड़ी पहचान फेमस गजल 'चिट्ठी आई है' से मिली थी। इस दुखद खबर के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।