मनोज सिंह ठाकुर

RTI खुलासे के बाद अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने उठाए सवाल; CVC और EOW/ACB में शिकायत करने तथा बैंक गारंटी जब्त करने की मांग

रायपुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग चावल की गुणवत्ता और सरकारी खाद्यान्न प्रबंधन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत भारतीय खाद्य निगम (FCI) के रायपुर मंडल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से 28 अक्टूबर 2026 तक रायपुर मंडल में 77,402.25 मीट्रिक टन कस्टम मिल्ड राइस (CMR) को अमानक बताकर खारिज किया गया। इस आंकड़े के सामने आने के बाद खारिज चावल की भरपाई, संबंधित राइस मिलरों के खिला