श्री सिद्धिविनायक शिव साईं हनुमान मंदिर महाशिवरात्रि

रायपुर (khabargali) देशभर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को महाशिवरात्रि पर मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। रायपुर के सभी मंदिर शिव भोले के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगना शुरू हो गया। सुबह से लोग जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भोले बाबा से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। महाशिवरात्रि पर्व पर हटेकश्‍वर महादेव, बूढ़ेश्वर महोदव के साथ शहर के अलग-अलग शिवालयों में सुबह से शिवभक्‍तों की भी भीड़ देखी गई।