वेदिका सुंदरानी

वेदिका, आराध्या और सार्थक बने 'चैंपियन'

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में ‘ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के इस सातवें संस्करण में प्रदेशभर के 1200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत बौद्धिक क्षमता से सबको हैरान कर दिया। पलक झपकते ही गणित के कठिन सवालों को हल कर बच्चों ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन से वे 'ह्यूमन कैलकुलेटर' बन सकते हैं।