फिल्म ‘नागिन’ के निर्माता राजकुमार कोहली का निधन

Film Naagin producer Rajkumar Kohli passes away, Mumbai, Khabargali

मुंबई (khabargali) ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘नौकर बीवी का’ जैसी फिल्मों के निर्माता राजकुमार कोहली का शुक्रवार सुबह उनके मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक मित्र विजय ग्रोवर ने यह जानकारी दी। कोहली 1970 और 1980 के दशक के लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक थे। उनकी फिल्मों में उस जमाने के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार, सुनील दत्त, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय आदि नजर आते थे।

दिल का दौरा पड़ा था

कोहली जी का आज सुबह करीब आठ बजे निधन हो गया। वह सुबह नहाने गए थे और जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आए तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ दिया और उन्हें फर्श पर पाया। एक चिकित्सक घर आए और उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि मौत की वजह अचानक दिल का दौरा पड़ना थी।