शहर

जहानाबाद  (खबरगली) बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करौना थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के UKG के छात्र आशु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। उसका गला रेता गया और उसके शरीर पर कई बार चाकू से वार किए गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-22 को जाम कर दिया है।

10 दिन पहले आया था हॉस्टल