शहर

रायपुर (खबरगली)  विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के 1.90 करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए जरूरी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को प्रदेश की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब हर मतदाता को यह जांचना होगा कि सूची में उसका नाम दर्ज है या नहीं। नाम गायब होने, उम्र, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।