छत्तीसगढ़

रायपुर (खबरगली ) रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन में स्वदेशी व्यापार मंच एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से स्वदेशी विचारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय व्यापार एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा स्वदेशी विचारों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।