Rajnath Singh Reviews Military Preparedness; Crisis Deepens Over Crude Oil and Supply Chains

तीनों सेना प्रमुखों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, भारत की सुरक्षा रणनीति पर मंथन

नई दिल्ली (खबरगली ) पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए 'रेड सिग्नल' बन गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों (सीडीएस, थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुख) और DRDO अध्यक्ष के साथ एक आपातकालीन समीक्षा बैठक की। बैठक में न केवल सैन्य रणनीति, बल्कि युद्ध के कारण भारत की आर्थिक सुरक्षा और सप्लाई चेन पर पड़ने वाले गंभीर खतरों पर भी चर्चा की गई।