Research Director and Head of the Department of Journalism and Mass Communication

भिलाई की श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने प्रदान की डॉक्टरेट; 38 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं डॉ. झा

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया शिक्षक विभाष कुमार झा को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की मानद उपाधि से नवाजा गया है। उन्हें यह उपाधि भिलाई (जिला दुर्ग) स्थित श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई है। डॉ. झा ने ‘आध्यात्मिक संचार में ओशो का योगदान : एक समग्र अध्ययन’ विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।