left her government job to shape the future of the underprivileged. Through the Shakuntala Foundation

शकुंतला फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया

रायपुर (खबरगली) समाज के उपेक्षित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली श्रीमती स्मिता सिंह आज नारी शक्ति की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए वे किसी 'वरदान' से कम नहीं हैं। सरकारी शिक्षिका की सुरक्षित नौकरी को त्यागकर सेवा की कठिन राह चुनने वाली स्मिता सिंह ने शकुंतला फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए है