Prabhat Mishra honored for wetland conservation

रांची में 'एकम संवाद' संपन्न: सामुदायिक नेतृत्व से सवरेंगे जल-जंगल, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र को मिला 'एकम सम्मान'

रांची/रायपुर (खबरगली ) सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) द्वारा रांची में आयोजित दो दिवसीय 'एकम डायलॉग्स: संवाद से निर्माण' कार्यक्रम का समापन गौरवशाली उपलब्धियों के साथ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र को उनके द्वारा पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'एकम सम्मान' से सम्मानित किया गया।