राष्ट्रपति मुर्मू बनीं प्रेरणा का केंद्र

सरगुजा में जनजातीय धरा पर उतरी परंपराओं की दिव्य छटा, राष्ट्रपति मुर्मू बनीं प्रेरणा का केंद्र

सरगुजा (खबरगली) जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर सरगुजा की पावन धरा आज ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षणों की साक्षी बनी, जब देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्