बस्तर ही 6 माह में 55 बच्चियों ने छोड़ा घर..फिर प्रदेशभर के आंकड़े क्या होंगे ? देश भर में 2019 से 2021 के बीच 251430 नाबालिग लड़कियां गायब

देश भर में 2019 से 2021 के बीच 251430 नाबालिग लड़कियां हुईं गायब

रायपुर (khabargali) मोबाइल की लत और सोशल मीडिया में होने वाली दोस्ती इतनी घातक हो चुकी है कि बच्चे अच्छे- बुरे में फर्क नहीं समझ पा रहे हैं। 13 से 17 उम्र के बच्चे यहां तक घर छोड़ने तक का निर्णय ले रहे हैं। प्रदेश के आंकड़े तो उपलब्ध नहीँ हुए हैं लेकिन बस्तर के ग्रामीण और शहरी इलाकों से डरावनी तश्वीर यह है कि पुलिस के अनुसार यहाँ पिछले छह महीने में 72 बच्चियां गायब हुईं जिनमें से 55 तो नाबालिग थीं। नाबालिग लड़कियों और लड़कों के गायब होने की सिलसिला लगातार जारी है।