स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के पौत्र

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

रायपुर (खबरगली) वरिष्ठ पत्रकार,साहित्यकार और इतिहासकार ठाकुर आशीष सिंह का 6-7 सितंबर की रात 1.40 बजे दुखद निधन हो गया।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के पौत्र एवं इतिहासकार, साहित्यकार स्व. हरि ठाकुर के पुत्र आशीष सिंह कैंसर की बीमारी के चलते  अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे रायपुर स्थित निवास स्थान सिन्हा भवन, पांचजन्य स्कूल के पास कुशालपुर से निकली और महादेवघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया । वे अभिमन्यु सिंह, उपमन्यु सिंह के पिता थे।